ध्यान दें :
कंधों पर।

श्वास :
सामान्य श्वास लें।

प्रारंभिक अवस्था :
खड़े रहें।

दोहराना :
प्रत्येक तरफ पांच बार।

अभ्यास :
टाँगों को चौड़ा कर खड़े रहें। कंधों पर ध्यान केन्द्रित करें। > धीरे-धीरे और ध्यान एकाग्र करते हुए कंधों को बड़े चक्र में घुमायें। इस क्रिया के दौरान बाजुओं को शरीर के साथ ढीला छोड़ दें। > चक्रीय क्रिया पाँच बार आगे से और पाँच बार पीछे से करें। > बाजुओं को नीचे कर दें और प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जायें।

लाभ :
कंधों, छाती और गर्दन की मांसपेशियों को आराम मिलता है और उनको पुष्ट करता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है:
कंधों के आराम व उनकी गतिशीलता बढ़ाने हेतु आसन और व्यायाम