प्रारंभिक स्थिति :
ध्यान मुद्रा।

श्वास :
सामान्य श्वास लेना।

अवधि :
प्रारंभ में 10-20 मिनट, बाद में 30-60 मिनट।

अभ्यास :
आत्म-मनन ध्यान के आठ स्तरों का वर्णन आठ अभ्यास स्तरों के बाद किया गया है। स्तर 1/6 अनाहत चक्र (हृदय केन्द्र) पर ध्यान देना।

  • अपना ध्यान छाती के केन्द्र की ओर दें और इस क्षेत्र में श्वास के धीरे-धीरे प्रवाह का अनुभव करें।

  • अपने हृदय की शान्त और समान धड़कन अनुभव करें और इसके माध्यम से तनाव हीनता को गहनतर करना जारी रखें।

  • अन्त में अपनी एकाग्रता को छाती के केन्द्र, हृदय केन्द्र पर ले आयें, अपनी चेतना को अपने हृदय में डुबो दें-निमग्न करा दें।

  • अपने हृदय के केन्द्र में प्रकाश की एक धारा देखें। प्रकाश और परम सुख का अपने हृदय के केन्द्र (हृदयाकाश) में अनुभव करें।