हिन्दी
खोज
अध्याय
उत्थान पृष्ठासन — – शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को उठाना

उत्थान पृष्टासन

उत्थान पृष्ठासन —

शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को उठाना

प्रारंभिक स्थिति :
पेट के बल लेटें।.
ध्यान दें :
पूरे शरीर पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित और इसी मुद्रा में बने रहना।.

दोहराना

3-5 बार।

अभ्यास

  1. पेट के बल लेटें। फर्श पर कोहनियों को कंधों के नीचे रखें। कोहनियों को हाथों से जकड़ लें। सिर को नीचे की तरफ लटकने दें। पूरक करते हुए सिर, पीठ और नितम्बों को ऊंचा उठायें, जिससे कि शरीर का तना फर्श के समानान्तर हो जाये। सामने की तरफ देखें।
  2. पीठ में झोल नहीं पडऩा चाहिए।
  3. श्वास को रोकते हुए इस स्थिति में यथा संभव देर तक रहें।
  4. रेचक करते हुए शरीर को नीचे ले आयें और सिर नीचा कर आराम करें।

लाभ

यह पेट को मजबूत करता है जिससे श्वास गहरी हो जाती है। यह व्यायाम कंधा, पीठ, श्रोणीय (किडनी, गुर्दे) एवं पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह पूरे शरीर की ऊर्जा को भी बढ़ाता है।

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2