हिन्दी
खोज
अध्याय
चतुष्पादासन — – चार टांगों से व्यायाम

चतुष्पादासन

चतुष्पादासन —

चार टांगों से व्यायाम

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े रहें।.
ध्यान दें :
पूरे शरीर पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित, मुद्रा में सामान्य श्वास।.

दोहराना

3 बार।

अभ्यास

  1. सीधे तन कर खड़े रहें और टांगें बराबर व आराम से हों।
  2. पूरक करते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जायें।
  3. रेचक करते हुए पीठ सीधी रखते हुए कूल्हों से आगे की ओर झुकें। बाजुओं को सीधा रखते हुए हाथों की हथेलियों को फर्श पर रखें। सिर ऊपर उठायें और सामने की ओर देखें। टांगें सीधी रहेंगी।
  4. सामान्य श्वास लेते हुए इस स्थिति में यथा संभव देर तक खड़े रहें।
  5. पूरक करते हुए सीधे तन कर खड़े हो जायें और बाजुओं को सिर के ऊपर खींचें।
  6. रेचक करते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।

लाभ

गुर्दे के कार्य संचालन में सहायता करता है और बाजुओं, टांगों और पीठ को शक्ति देता है। यह आसन सिर की रक्तापूर्ति में सुधार करता है और मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को सक्रिय करता है। यह टाँगों के पिछले भाग की मांसपेशियों को खींचता है।

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2