हिन्दी
खोज
अध्याय
मेरु पृष्ठासन — – शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को घुमाना

मेरु पृष्टासन

मेरु पृष्ठासन —

शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को घुमाना

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े रहें।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

ध्यान

रीढ़ के घुमाने पर।

दोहराना

प्रत्येक पार्श्व में 3 बार।

अभ्यास

  1. टांगों को चौड़ी करके खड़े हों।
  2. पूरक करते हुए बाजुओं को पार्श्व में उठायें और अंगुलियों के पोरों को कंधों पर रखें।
  3. रेचक करते हुए धड़ को जोर से बायीं ओर घुमायें।
  4. पूरक करते हुए केन्द्र में वापस आ जायें। टांगों और पेट के निचले भाग को न घुमायें।
  5. मुडऩे की क्रिया को 10 बार करें।
  6. बायीं ओर दसवीं बार मुडऩे के बाद रेचक करें और पीठ को सीधा रखते हुए धड़ को कूल्हों के स्तर तक झुकायें, फिर शरीर को सामने की ओर कर लें।
  7. पूरक करते हुए सीधे खड़े हों।
  8. रेचक करते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।
  9. दूसरी ओर दोहरायें।

लाभ

यह आसन पीठ की गहरी मांसपेशियों को आराम देता है और रीढ़ की लोच को बढ़ाता है। यह सारे शरीर की ऊर्जा को पुष्ट करता है, श्वास को गहरा करता है और आन्तरिक संतुलन प्रदान करता है। यह पाचन और रक्त संचार बढ़ाता है। यह निम्न रक्तचाप में लाभदायक है।

सावधानी

खिसकी हुई चकती (स्लिप डिस्क) वाले यह आसन न करें।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2