हिन्दी
खोज
अध्याय
शशांकासन — – खरगोश

शशांकासन

शशांकासन —

खरगोश

प्रारंभिक स्थिति :
वज्रासन।.
ध्यान दें :
पूरे शरीर पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित मुद्रा में सामान्य श्वास।.

दोहराना

1-3 बार।

अभ्यास

  1. वज्रासन में बैठें, हाथ जांघों पर रहेंगे। धड़ सीधा और आराम में है।
  2. पूरक करते हुए दोनों बाजुओं को सिर से ऊपर उठायें।
  3. रेचक करते हुए पीठ को सीधा रखें और कूल्हों से धड़ और बाजुओं को आगे मोड़ें (झुकायें) जब तक कि बाजू और मस्तक फर्श को छूने न लगे। नितम्ब एडिय़ों पर रहेंगे।
  4. सामान्य श्वास लेते हुए इस स्थिति में कुछ देर रहें। पूरे शरीर को विशेषकर कंधों, गर्दन और पीठ को आराम दें।
  5. पूरक करते हुए पीठ को सीधा रखें और धड़ व बाजुओं को ऊपर उठायें।
  6. रेचक करते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।

इस व्यायाम को कुल तीन बार करें। कुछ देर तक आगे झुके रहें और सचेत रहते हुए रीढ़ पर श्वास की गति अनुभव करें।

लाभ

यह आसन सिर की रक्तापूर्ति में सुधार करता है और इसलिए आंखों व मस्तिष्क के सभी कार्यों व बुद्धि को पुष्ट करता है। इसके शान्तिदायक प्रभाव से चिन्ता और उदासीनता से छुटकारा मिलता है। इस मुद्रा से सम्पूर्ण रीढ़ एवं पीठ की मांसपेशियों को आराम मिलता है एवं श्वास फेफड़ों के पिछले भाग में गहरा होता जाता है। पेट तक जाने वाला श्वास सहजता से पाचक अंगों की मालिश करता है।

सावधानी

यदि उच्च रक्तचाप, सबल वाय (ग्लोकोमा) या चकराने का रोग हो तो इस आसन को न करें।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2