हिन्दी
खोज
अध्याय
हस्त-उत्थानासन — – हाथों को सिर के ऊपर क्रॉस (म) की स्थिति में उठाना

हस्त-उत्थानासन

हस्त-उत्थानासन —

हाथों को सिर के ऊपर क्रॉस (म) की स्थिति में उठाना

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े रहें।.
ध्यान दें :
कंधों और छाती पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

10 बार।

अभ्यास

  1. टांगें चौड़ी कर खड़े रहें। पीठ सीधी और तनावहीन है।
  2. पूरक करते हुए सीधे हाथों को पार्श्व में कंधों की ऊंचाई तक उठायें।
  3. रेचक करते हुए बाजुओं को सिर के ऊपर से आड़ा-तिरछा (क्रॉस) में रखें।
  4. पूरक करते हुए बाजुओं को कंधे की ऊंचाई पर नीचे लायें।
  5. रेचक करते हुए बाजुओं को पार्श्व में ले जायें, प्रारंभिक स्थिति में आ जायें।

लाभ

उन व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है जो बैठने की एक ही स्थिति में अधिक समय तक काम करते हैं। यह आसन कंधों को आराम देता है। छाती की मांसपेशियों को फैलाता है और पीठ को मजबूत करता है। यह गहरी श्वास को, विशेष रूप से छाती के पार्श्व में, प्रोत्साहित करता है। यह मन को शान्त और संतुलित रखता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 2

  1. शशांकासन —
  2. मेरू आकर्णासन —
  3. भू नमनासन —
  4. अश्व संचालनासन —
  5. उत्थान पृष्ठासन —
  6. हस्त-उत्थानासन —
  7. उत्थित लोलासन —
  8. आकर्ण धनुरासन —
  9. मेरु पृष्ठासन —
  10. चतुष्पादासन —
  11. कटिचक्रासन —
  12. द्विकोणासन —
  13. उत्थानासन —
  14. सेतु आसन –
  15. हस्त पादांगुष्ठासन —
  16. सुमेरु आसन —
  17. मेरु वक्रासन —
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम — स्तर 2
  19. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 2