हिन्दी
खोज
अध्याय
एक पाद प्रणामासन — – एक पैर पर खड़े होकर प्रणाम करना

एक पाद प्रणामासन

एक पाद प्रणामासन —

एक पैर पर खड़े होकर प्रणाम करना

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े हुए।.
ध्यान दें :
शरीर के सन्तुलन पर।.
श्वास :
सामान्य।.

दोहराना

1 से 3 मिनट हर टांग पर।

अभ्यास

  1. दोनों टांगें इकट्ठी रखते हुए सीधे खड़े रहें और तनावहीन हो जायें। शरीर का भार दोनों पैरों पर समान रूप से है।
  2. सामान्य श्वास में पूरे शरीर पर चित्त एकाग्र करें।
  3. अब धीरे-धीरे अपना भार बायीं टांग पर ले आयें। दायीं टांग झुकायें और पैर का तलवा बायीं जांघ के अन्दर की तरफ रखें।
  4. हथेलियों को इकट्ठा छाती के सामने ले आयें। एक निश्चित बिन्दु पर चित्त एकाग्र करें और इसी स्थिति में बने रहें।
  5. अच्छे सन्तुलन की भावना के साथ आंखें बन्द की जा सकती हैं।
  6. आहिस्ता-आहिस्ता फिर से प्रारंभिक स्थिति में आ जायें और फिर इस व्यायाम को दूसरी टांग पर करें।

लाभ

यह सन्तुलन और एकाग्रता में सुधार करता है और आत्मविश्वास का विकास करता है। यह मन को शान्त एवं सन्तुलित करता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 5

  1. पश्चिमोत्तानासन —
  2. पाद प्रसार पश्चिमोत्तानासन —
  3. बंध पश्चिमोत्तानासन —
  4. भुजंगासन —
  5. शलभासन —
  6. सर्वांगासन —
  7. धनुरासन—
  8. हलासन —
  9. मत्स्यासन —
  10. अर्धमत्स्येन्द्रासन —
  11. एक पाद प्रणामासन —
  12. वृक्षासन -
  13. भस्त्रिका प्राणायाम —
  14. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 5