हिन्दी
खोज
अध्याय
भुजंगासन — – सर्प (नाग)

भुजंगासन

भुजंगासन —

सर्प (नाग)

प्रारंभिक स्थिति :
पेट के बल लेटें।.
ध्यान दें :
पीठ के खिंचाव और स्वाधिष्ठान चक्र पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित और इसी स्थिति में बने रहना।.

दोहराना

1 से 3 बार।

अभ्यास

  1. पेट के बल लेटें, ठोडी को फर्श पर टिकायें और हथेलियों को फर्श पर शरीर के बराबर बगल की पंक्ति में रखें। पैर फैले रहेंगे।
  2. पूरक करते हुए कूल्हों को फर्श पर दबायें और धड़ को हाथों की सहायता से ऊपर उठायें। सिर को थोड़ा सा पीछे मोड़ें और ऊपर देखें। मेरुदण्ड धनु समान एक-सा तना रहे और कंधों को नीचे व पीछे दबायें।
  3. श्वास रोकते हुए इस स्थिति में जितनी देर सुविधाजनक हो बने रहे
  4. धीरे-धीरे श्वास छोड़ते हुए प्रारम्भिक स्थिति में आ जावें।
    • प्रारम्भ में प्रत्येक दोहराना संक्षेप में करते हुए आसन को 3 बार करें। कुछ समय तक इस प्रकार अभ्यास करने के बाद सामान्य श्वास के साथ कुछ मिनट के लिए इसी मुद्रा में बने रहते हुए इस अभ्यास को बढ़ाना शुरू कर दें।

लाभ

स्वाधिष्ठान चक्र को संतुलित रखता है। विद्रोही स्वभाव और क्रोध को शांत करता है। गुर्दे और यकृत की कार्य प्रणाली में लाभकारी है। इस आसन की उन व्यक्तियों के लिए विशेषत: अभिशंसा की जाती है जिन्हें अधिकांशत: बैठे रहना पड़ता है। यह पीठ की समस्याओं से बचाता है।

सावधानी

इस आसन के अभ्यास में यह आवश्यक है कि मेरुदण्ड खिंचा रहे और पूरी रीढ़ धनु समरूप रहे। यदि अभ्यास से कमर में दर्द होता है तो नहीं करें। उच्च रक्तचाप या हृदय रोग की स्थिति में इसका श्वास के आवागमन के साथ ही अभ्यास करें, श्वास को रोक कर नहीं।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर – 5

  1. पश्चिमोत्तानासन —
  2. पाद प्रसार पश्चिमोत्तानासन —
  3. बंध पश्चिमोत्तानासन —
  4. भुजंगासन —
  5. शलभासन —
  6. सर्वांगासन —
  7. धनुरासन—
  8. हलासन —
  9. मत्स्यासन —
  10. अर्धमत्स्येन्द्रासन —
  11. एक पाद प्रणामासन —
  12. वृक्षासन -
  13. भस्त्रिका प्राणायाम —
  14. आत्म-मनन (जिज्ञासा) ध्यान - स्तर 5