हिन्दी
खोज
अध्याय
अर्ध-तितली

अर्ध-तितली

प्रारंभिक स्थिति :
पैर सीधे नीचे करके बैठें।.
ध्यान दें :
कूल्हों पर।.
श्वास :
सामान्य श्वास लेना।.

दोहराना

प्रत्येक पैर के साथ दस बार।

अभ्यास

  1. पीठ और पैर सीधे रख कर बैठें।
  2. सामान्य श्वास लेते हुए दायें पंजे को बायीं जाँघ के ऊपर रखें, जितना संभव हो कूल्हे के पास ले जायें। पंजे का तलवा ऊपर की ओर होगा। यदि पैर की यह स्थिति मुश्किल हो तो पंजे को शरीर के निकटतम जाँघ के अन्दर की ओर फर्श पर रखा जा सकता है।
  3. दायें पैर के अंगूठे को बायें हाथ से पकड़ें।
  4. थोड़े से दबाव के साथ घुटने को दायें हाथ से ऊपर और नीचे दस बार हिलायें।
  5. प्रारम्भिक स्थिति में वापस आ जायें और इस व्यायाम को बायें पैर से भी करें।

लाभ

अन्दर के कूल्हों और जाँघों के स्नायु को फैलाता है और कूल्हों में रक्त संचार करता है। ध्यानावस्था के लिए यह अच्छी तैयारी है।

सावधानी

यदि टखनों, घुटनों या कूल्हों के जोड़ों में कोई समस्याएं हैं तो इस व्यायाम को न करें।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 1

  1. आनंदासन
  2. पेट के श्वास का व्यायाम
  3. शरीर को फैलाना
  4. सिर को घुमाना
  5. मुड़ी टाँगों सहित घूमना
  6. मुड़ी टाँगों सहित दायीं-बायीं तरफ लुढ़कना
  7. कंधे ऊपर उठाना
  8. कंधे घुमाना
  9. मुड़े हुए बाजुओं के साथ कंधों को घुमाना
  10. सिर के ऊपर बाजुओं को आड़ा-तिरछा (X) स्थिति में रखना
  11. बाजुओं को मोडऩा और सीधा करना
  12. वजन (भार) को इधर से उधर करना
  13. पिंडली को सख्त करना
  14. आनंदासन
  15. पवनमुक्तासन
  16. अर्ध-तितली
  17. मारजारी
  18. खाटू प्रणाम
  19. आनंदासन
  20. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  21. आत्म-मनन ध्यान