
कंधे ऊपर उठाना
- ध्यान दें :
- कंधों पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वय रखें।.
प्रारंभिक अवस्था
खड़े रहें।
दोहराना
प्रत्येक तरफ पांच बार।
अभ्यास
- सीधे खड़े हो जायें और टाँगों को चौड़ा करके तनाव रहित खड़े रहें। कंधों पर ध्यान केन्द्रित करें।
- पूरक करते हुए दायें कंधे को ऊपर उठायें।
- रेचक करते हुए दायां कंधा नीचे ले आयें।
- पूरक करते हुए बायां कंधा ऊपर उठायें।
- रेचक करते हुए बायें कंधे को नीचा ले आयें।
- व्यायाम के बाद सामान्य श्वास लें और प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जायें।
लाभ
गर्दन और कंधों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।









































































































































































































