हिन्दी
खोज
अध्याय
पवनमुक्तासन – घुटने सिर तक - विभिन्न स्थितियाँ

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन

घुटने सिर तक - विभिन्न स्थितियाँ

प्रारंभिक स्थिति :
पैरों को सीधा रखकर बैठें।.
ध्यान दें :
पीठ और नितम्ब (कूल्हे)पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वय रखें।.

दोहराना

प्रत्येक पैर के साथ पाँच बार।

अभ्यास

  1. टांगों को सीधा रखकर बैठें। पीठ सीधी और तनाव रहित रहे। दायें घुटने के नीचे से अँगुलियों को पकड़ लें और दायीं टाँग को फर्श से थोड़ा-सा ऊपर उठायें।
  2. गहरी श्वास लें।
  3. रेचक करते हुए दायें घुटने को मोड़ें और जाँघ को शरीर की तरफ खींचें। ध्यान रखें कि पीठ सीधी रहे। सिर को आगे की ओर झुकायें और घुटने को मस्तक या नाक से छुएं। ऐसा करते समय पीठ थोड़ी-सी झुक सकती है।
  4. पूरक करते हुए सिर को ऊपर उठायें। शरीर के ऊपरी भाग को सीधा रखें और टांग को सीधा फैलाएं। फर्श को पैर से न छुआएं।
  5. यह व्यायाम पाँच बार दायीं टांग से और पाँच बार बायीं टाँग से करें।
  6. फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।

लाभ

इस व्यायाम से पीठ और नितम्बों की मांसपेशियां फैल जाती हैं। रीढ़ और कूल्हों में लोच बढ़ता है और गर्दन को आराम पहुँचता है। यह आसन शरीर को मजबूत करता है और सभी जोड़ों में रक्त परिसंचालित करता है। यह आसन क्रमी (त्रिक) और नितम्ब संबंधी शिकायतों को दूर करने में विशेष रूप से लाभप्रद होता है। शरीर सुडौल होता है तथा पाचन शक्ति बढ़ाता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 1

  1. आनंदासन
  2. पेट के श्वास का व्यायाम
  3. शरीर को फैलाना
  4. सिर को घुमाना
  5. मुड़ी टाँगों सहित घूमना
  6. मुड़ी टाँगों सहित दायीं-बायीं तरफ लुढ़कना
  7. कंधे ऊपर उठाना
  8. कंधे घुमाना
  9. मुड़े हुए बाजुओं के साथ कंधों को घुमाना
  10. सिर के ऊपर बाजुओं को आड़ा-तिरछा (X) स्थिति में रखना
  11. बाजुओं को मोडऩा और सीधा करना
  12. वजन (भार) को इधर से उधर करना
  13. पिंडली को सख्त करना
  14. आनंदासन
  15. पवनमुक्तासन
  16. अर्ध-तितली
  17. मारजारी
  18. खाटू प्रणाम
  19. आनंदासन
  20. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  21. आत्म-मनन ध्यान