
मुड़ी टाँगों सहित दायीं-बायीं तरफ लुढ़कना
- ध्यान दें :
- पीठ पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वय रखें।.
प्रारंभिक अवस्था
पीठ के बल लेटें।
दोहराना
प्रत्येक तरफ तीन बार करें।
अभ्यास
- टांगों को साथ रखते हुए पीठ के बल लेट जायें। घुटनों को मोड़ लें, हाथों से घुटनों को चारों ओर से पकड़ लें और उनको शरीर की तरफ लायें।
- रेचक करते हुए शरीर को धीरे से बायीं ओर लुढ़कायें।
- श्वास अन्दर लेते हुए बीच में आ जायें।
- श्वास अन्दर लेते हुए बीच में आ जायें।
- रेचक करते हुए शरीर को धीरे से दायीं ओर लुढ़कायें। दायीं और बायीं ओर दो-दो बार करते हुए वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जायें।
लाभ
शरीर को आराम मिलता है और सारे शरीर में रक्त संचार सुधरता है तथा गुर्दे ठीक से काम करते हैं।









































































































































































































