
सिर को घुमाना
- श्वास :
- सामान्य साँस लें।.
प्रारंभिक अवस्था
पीठ के बल लेट जायें।
ध्यान दें
गर्दन पर।
दोहराना
प्रत्येक तरफ पाँच बार।
अभ्यास
- पीठ के बल आराम से लेट जायें और टाँगों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखें।
- हाथों को बाहर की ओर कंधे की ऊंचाई पर फैलायें और सिर आहिस्ता से दायीं एवं बायीं ओर मोड़ें।
- सिर को पाँच बार हर तरफ मोड़ें। बाजुओं को शरीर के पास ले आयें।
लाभ
गर्दन और कंधों को आराम मिलता है।









































































































































































































