हिन्दी
खोज
अध्याय
छाती का विस्तार ( फैलाव)

छाती का विस्तार ( फैलाव)

प्रारंभिक स्थिति :
खड़े हुए।.
ध्यान दें :
छाती के फैलाव पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

5 बार।

अभ्यास

  1. टाँगों को थोड़ा दूर-दूर रखते हुए खड़े रहें। बाजुओं को कंधों की ऊँचाई तक सामने लाएं और कोहनियों को मोड़ लें। हाथों की मुट्ठी बांध लें, जिसमें अंगूठे अंदर रहेंगे। प्रबाहुओं (फोर-आम्र्स) को साथ लाएं और बाजू की मांसपेशियों को सख्त करने के लिए मुट्ठी पर दबाव डालें।
  2. पूरक करते हुए बाजुओं को यथा संभव पाश्र्व में और पीठ की ओर ले जाएं। कोहनियाँ कंधे की ऊँचाई तक ही बनी रहेंगी।
  3. रेचक करते हुए बाजुओं को एक-दूसरे की तरफ लाएं और मांसपेशियों का तनाव बनाएं रखें। इस क्रिया का 5 बार धीरे-धीरे और एकाग्रता से करें, फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।

लाभ

यह आसन हाथ, बाजू, कंधे और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है तथा असहज पीठ को स्वाभाविक स्थिति में ले आता है। यह छाती की मांसपेशियों को फैलाता है और श्वास को गहनता प्रदान करता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 2

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा
  7. सिर ऊपर उठाना
  8. पवनमुक्तासन
  9. रीढ़ का विस्तार
  10. रीढ़ का लचीलापन
  11. मारजारी
  12. पीसना
  13. छाती का विस्तार ( फैलाव)
  14. तरणगति
  15. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को मोडऩा
  16. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को पार्श्व में झुकाना
  17. खाटू प्रणाम
  18. आनंदासन
  19. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  20. आत्म-मनन ध्यान