
पवनमुक्तासन
पवनमुक्तासन
घुटनों से शरीर तक - विभिन्न स्थितियाँ
- प्रारंभिक स्थिति :
- पीठ के बल लेटें।.
- ध्यान दें :
- पीठ और कुल्हों के खिंचाव पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.
दोहराना
प्रत्येक पैर के साथ 3 बार।
अभ्यास
- पीठ के बल आराम से लेटें।
- गहरी श्वास लें।
- रेचक करते हुए दाएं घुटने को मोड़ें, दोनों हाथों से पकड़े हुए इसे शरीर के जितने पास ला सकें, लाएं। बायां पैर फर्श पर आराम से पड़ा रहेगा।
- पूरक करते हुए बाजूओं को शरीर के पास कर लें, दायें पैर को सीधा कर लें और फर्श पर वापस ले आएं। यही व्यायाम दूसरे पैर से करें।
लाभ
पीठ के निचले भाग और कूल्हों की मांसपेशियों को खींचता है; कब्ज, उदर-वायु और अन्य पाचन संबंधी विकारों को हटाता है तथा थकान को दूर करता है।









































































































































































































