हिन्दी
खोज
अध्याय
रीढ़ का विस्तार

रीढ़ का विस्तार

प्रारंभिक स्थिति :
वज्रासन।.
ध्यान दें :
खिंची हुई अवस्था में श्वास पर।.
श्वास :
हल्का गहरा पूरक और रेचक करते हुए।.

दोहराना

3 बार।

अभ्यास

  1. वज्रासन में बैठें, घुटने और एडिया कुछ-कुछ दूरी पर,अंगूठे परस्पर स्पर्श करेंगे। हाथों को शरीर के पीछे ले जाकर अँगुलियों को पीछे की ओर इंगित करते हुए, ऊपरी शरीर को थोड़ा पीछे झुका लें। सिर को भी पीछे की ओर लटकने दें।
  2. आराम कर लें और फिर नाक से गहरी श्वास लें। इस स्थिति में लगभग आधा मिनट रहें। फिर प्रारम्भिक स्थिति में आ जाएं।

लाभ

यह आसन गर्दन को आराम देता है और सिर में रक्त-संचार बढ़ाता है। यह व्यायाम गले की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है और अवटु-ग्रंथि (टेंटुआ थायराइड) को मजबूत बनाता है। रीढ़ का विस्तार करता है। श्वास गहरी हो जाती है, विशेष रूप से छाती के आगे के भाग की। इस अभ्यास का प्राय: शान्तिदायक प्रभाव होता है।

सावधानी

यदि टखने या घुटने के जोड़ों में, ग्रीवा-रीढ़ में कोई समस्या हो या चक्कर आते हों तो इस व्यायाम को नहीं करना चाहिए।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 2

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा
  7. सिर ऊपर उठाना
  8. पवनमुक्तासन
  9. रीढ़ का विस्तार
  10. रीढ़ का लचीलापन
  11. मारजारी
  12. पीसना
  13. छाती का विस्तार ( फैलाव)
  14. तरणगति
  15. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को मोडऩा
  16. शरीर के ऊपरी भाग (धड़) को पार्श्व में झुकाना
  17. खाटू प्रणाम
  18. आनंदासन
  19. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  20. आत्म-मनन ध्यान