
सीधी टाँगें रखते हुए मुडऩा
- प्रारंभिक स्थिति :
- पीठ के बल लेटें।.
- ध्यान दें :
- रीढ़ के साथ-साथ मुडऩे पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.
दोहराना
प्रत्येक तरफ 3 बार करना।
अभ्यास
- पीठ के बल आराम से लेटें और बाजूओं को कंधे की ऊँचाई तक बाहर की ओर फैलाएं।
- पूरक करते हुए बायीं एडी को दायें पैर के अँगुठे व दूसरी अँगुली के बीच ले आएं। टांगें सीधी रहेंगी।
- रेचक करते हुए दोनों पैरों को दायीं ओर तब तक लुढ़काएं जब तक वे फर्श न छू लें और इसी के साथ-साथ सिर को बायीं ओर मोड़ें। बाजू और कंधे फर्श को छूते रहेंगे।
- पूरक करते हुए बीच (केन्द्र) में आ जाएं। इस अभ्यास को 3 बार करें।
- पैरों की स्थिति बदल लें और दूसरी तरफ मुडऩे का अभ्यास 3 बार करें।
- प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं। धीमे मुडऩे के सतत अभ्यास का श्वास के साथ सामंजस्य और सिर व टांगों के विपरीत दिशाओं में साथ-साथ मुडऩे की ओर अपना ध्यान बनाए रखें।
लाभ
रीढ़ की हड्डी के पास वाली सभी मांसपेशियों को आराम व शक्ति प्राप्त होती है। पीछे की सभी मांसपेशियों की गहरी परतें तनाव, खिंचाव-रहित होती हैं और रक्त आपूर्ति अधिक मात्रा में करती है। यह आसन सामंजस्य-पूर्ण गहरी श्वास प्रक्रिया प्रदान करता है।
सावधानी
तीव्र पीठ दर्द की अवस्था में यह आसन न करें।









































































































































































































