हिन्दी
खोज
अध्याय
अर्धतितली

अर्धतितली

प्रारंभिक स्थिति :
टांगें सीधी रखकर बैठें।.
ध्यान दें :
कूल्हों पर।.
श्वास :
सामान्य श्वास।.

दोहराना

प्रत्येक प्रकार के साथ 10 बार।

अभ्यास

  1. पीठ और टांगों को सीधा करके बैठें।
  2. सामान्य श्वास लेते हुए यथासंभव कूल्हे के पास बायीं जंघा के ऊपरी भाग पर दायें पैर को रखें। पैर का तलवा ऊपर की ओर रहेगा। यदि टांग की यह स्थिति कठिन हो तो पैर को शरीर के निकट जंघा के भीतरी भाग के साथ फर्श पर भी रखा जा सकता है।
  3. दायें पैर की अंगुलियों को बाये हाथ से पकड़ कर रखें।
  4. थोड़े से दबाव के साथ घुटने को दायें हाथ से 10 बार ऊपर और नीचे करें।
  5. प्रारम्भिक स्थिति में लौट आयें और इस अभ्यास को बायीं टांग से करें।

भिन्न-भिन्न प्रकार

इस व्यायाम के अभ्यास के दौरान पूरक करते हुए बायें बाजू को सिर से ऊपर उठायें। रेचक करते हुए शरीर के ऊपरी भाग को आगे झुकायें और दायें घुटने की क्रिया को जारी रखते हुए बायें हाथ से बायें पैर की अँगुलियों को पकड़े रहें।

लाभ

अन्दरुनी कूल्हे और जांघों की मांसपेशियों को खींचता है और कूल्हों में रक्त संचार तेज करता है। ध्यान मुद्रा के लिए यह अच्छी तैयारी है।

सावधानी

यदि टखनों के जोड़ों, घुटनों या कूल्हों में कोई समस्या हो तो इस व्यायाम का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 3

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. पवनमुक्तासन
  7. नाव
  8. मारजारी
  9. गर्दन की तनावहीनता
  10. पार्श्व में झुकना
  11. मुडऩा व्यायाम
  12. बाजू व हाथ के व्यायाम
  13. अर्धतितली
  14. बाजुओं को ऊपर उठाना और नीचे लाना
  15. घुटने शरीर (धड़) तक
  16. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  17. खाटू प्रणाम
  18. आनंदासन
  19. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  20. आत्म-मनन ध्यान