
शरीर को खींचकर बढ़ाना
- प्रारंभिक स्थिति :
- खड़े रहें।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.
दोहराना
5 बार।
अभ्यास
- टांगों को बराबर रखकर खड़े हों।
- पूरक करते हुए पंजों पर खड़े हों और उसी समय बाजुओं को सिर के ऊपर उठायें और पूरे शरीर को खींचें।
- रेचक करते हुए धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।
लाभ
यह प्रक्रिया पूरे शरीर को खींचती है। आराम प्रदान करती है। सामन्जस्य स्थापित करती है और श्वास को गहरा करती है।









































































































































































































