हिन्दी
खोज
अध्याय
तितली

तितली

प्रारंभिक स्थिति :
सीधी टांगें करके बैठें।.
श्वास :
सामान्य श्वास लें।.
अवधि :
लगभग 1/2 मिनट।.

ध्यान दें

कूल्हों पर।

अभ्यास

  1. सीधी टांगें रखकर बैठें। घुटनों को मोडें और पैरों के तलवों को एक साथ रखें। पैरों की अंगुलियों को हाथों से पकडें और पैरों को शरीर के यथासंभव निकट लायें।
  2. सामान्य श्वास लेते हुए घुटनों को ऊपर और नीचे करें - जैसे तितली के पंख हिलते रहते हैं। कूल्हों को ढीला छोड़ दें और बिना दबाव डाले, घुटनों को फर्श की तरफ आने दें। फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।

भिन्न-भिन्न प्रकार

  1. हाथों को घुटनों पर रखें। थोड़े से दबाव के साथ घुटनों की गति में सहायता करें। कोहनियां बाहर की ओर रहेंगी।
  2. रेचक करते हुए शरीर का ऊपरी भाग आगे की ओर लायें और हाथों से घुटनों का हिलाना जारी रखते हुए सिर को यथासंभव पंजों के निकट लायें।

लाभ

ध्यान मुद्रा की तैयारी के लिए अच्छा है। कूल्हों की रक्त आपूर्ति को सुधारता है व आराम देता है।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 4

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. एक टांग के साथ मोडऩा (मरोडऩा, ऐंठना)
  7. साइकिल चलाने की तरह
  8. मारजारी
  9. अर्ध तितली
  10. तितली
  11. रस्सी खींचना
  12. बाजुओं को झुकाना (मोडऩा) और सीधा करना
  13. कंधे घुमाना
  14. पैर और पादांगुलियों के व्यायाम
  15. पंजों और एडियों के बल चलना
  16. खाटू प्रणाम
  17. आनंदासन
  18. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  19. आत्म-मनन ध्यान