
शरीर को लुढ़काना
प्रारंभिक स्थिति
पीठ के बल लेटें।
ध्यान दें
पूरे शरीर पर।
श्वास
सामान्य।
दोहराना
प्रत्येक पार्श्व पर 3 बार।
अभ्यास
पीठ के बल आराम से लेट जायें। पूरक करते हुए बाजुओं को सिर के ऊपर से खींचें ताकि वे फर्श पर आ जायें। सामान्य श्वास लेते हुए शरीर को सीधा रखें और बायीं ओर लुढ़कें और फिर दायीं ओर लुढ़कें। फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें। इस व्यायाम का 3 बार अभ्यास करें।
लाभ
पूरे शरीर को ताजगी प्रदान करता है।








































































































































































































