हिन्दी
खोज
अध्याय
तितली

तितली

ध्यान दें :
कूल्हों पर।.
श्वास :
सामान्य।.
अवधि :
लगभग 1/2 मिनट।.

प्रारंभिक स्थिति

टांगें सीधी रखकर बैठें।

अभ्यास

  1. सीधी टांगें रखकर बैठें। घुटनों को मोडें और पैरों के तलवों को एक साथ रखें। पैरों की अंगुलियों को हाथों से पकडें और पैरों को शरीर के यथासंभव निकट लायें।
  2. सामान्य श्वास लेते हुए घुटनों को ऊपर और नीचे करें - जैसे तितली के पंख हिलते रहते हैं। कूल्हों को ढीला छोड़ दें और बिना दबाव डाले, घुटनों को फर्श की तरफ आने दें। फिर प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।

भिन्न-भिन्न प्रकार

  1. हाथों को घुटनों पर रखें। थोड़े से दबाव के साथ घुटनों की गति में सहायता करें। कोहनियां बाहर की ओर रहेंगी।
  2. रेचक करते हुए शरीर का ऊपरी भाग आगे की ओर लायें और हाथों से घुटनों का हिलाना जारी रखते हुए सिर को यथासंभव पंजों के निकट लायें।

लाभ

ध्यान मुद्रा के लिए अच्छी तैयारी। यह आसन कूल्हों में रक्त-आपूर्ति में वृद्धि करता है और आराम पहुंचाता है।

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 5

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. मारजारी
  7. समस्तर बाजू व्यायाम
  8. "रेंगना"
  9. बाजू सीधी रखते हुए आगे झुकना
  10. अर्धतितली
  11. तितली
  12. पवनमुक्तासन
  13. पेट के बल लेटकर आराम करना
  14. पेट के बल लेटकर शरीर को खींचना
  15. बाजुओं को पीठ के पीछे ले जाना
  16. टांगों को मोड़कर सिर को उठाना
  17. सिर और टांगों को उठाना
  18. खाटू प्रणाम
  19. व्याघ्र (बाघ) मुद्रा में आराम करना
  20. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  21. आत्म-मनन ध्यान