
बाजुओं को पीठ के पीछे ले जाना
- ध्यान दें :
- बाजुओं और कंधों के छोर पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.
प्रारंभिक स्थिति
पेट के बल लेटे।
दोहराना
5 बार।
अभ्यास
- बाजुओं को आगे की ओर फैलाते हुए पेट के बल लेट जायें। ठोडी या मस्तक को फर्श पर टिकायें और पैर फर्श पर सपाट रखें।
- पूरक गहरा करते हुए हाथों को पीठ के पीछे एक चौड़े महराब की तरह ले आयें और अंगुलियों को जकड़ लें।
- रेचक गहरा करते हुए प्रारम्भिक स्थिति में लौट आयें।
लाभ
वक्षीय रीढ़ के विस्तार को बढ़ाता है एवं कन्धों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। श्वास को गहरा करता है।











































































































































































































