हिन्दी
खोज
अध्याय
सिर और टांगों को उठाना

सिर और टांगों को उठाना

प्रारंभिक स्थिति :
पेट के बल लेटें।.
ध्यान दें :
पीठ की मांसपेशियों पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित।.

दोहराना

5 बार।

अभ्यास

  1. पेट के बल लेटे रहें। बाजुओं को कंधे की ऊंचाई पर पार्श्व (दायें-बायें) फैलायें। पैर (टांगें) थोड़े-थोड़े दूर रखें।
  2. पूरक करते हुए सिर, बाजुओं और टांगों को एक साथ ऊपर उठायें।
  3. रेचक करते हुए धीरे से सिर, बाजूओं और टांगों को फर्श पर ले आयें।

लाभ

यह प्रक्रिया पीठ, बाजुओं व टांगों की मांसपेशियों को मजबूत करती है। यह छाती की मांसपेशियों को फैलाती है और पूरे शरीर को स्फूर्ति देती है। यह निम्न रक्तचाप के लिए सहायक है और थकान दूर करती है।

सावधानी

इस व्यायाम से उच्च रक्त चाप, हर्निया या पीठ की समस्याओं वाले व्यक्तियों को बचना चाहिए।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: सर्व हित आसन भाग – 5

  1. आनंदासन
  2. पूर्ण श्वास योग
  3. सीधे बाजुओं के साथ श्वास अभ्यास
  4. शरीर को खींचकर बढ़ाना
  5. शरीर को लुढ़काना
  6. मारजारी
  7. समस्तर बाजू व्यायाम
  8. "रेंगना"
  9. बाजू सीधी रखते हुए आगे झुकना
  10. अर्धतितली
  11. तितली
  12. पवनमुक्तासन
  13. पेट के बल लेटकर आराम करना
  14. पेट के बल लेटकर शरीर को खींचना
  15. बाजुओं को पीठ के पीछे ले जाना
  16. टांगों को मोड़कर सिर को उठाना
  17. सिर और टांगों को उठाना
  18. खाटू प्रणाम
  19. व्याघ्र (बाघ) मुद्रा में आराम करना
  20. नाड़ी शोधन प्राणायाम स्तर 1
  21. आत्म-मनन ध्यान