
काक चाल
- प्रारंभिक स्थिति :
- उकड़ू बैठें।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- सामान्य।.
दोहराना
2 बार।
अभ्यास
नीचे उकड़ू स्थिति में बैठ जायें और हाथों को घुटनों पर रख लें। सामान्य श्वास लेते हुए इस स्थिति में योग-चटाई के चारों ओर चलें।
लाभ
यह आसन पैर की मांसपेशियों को फैलाता है और पैरों में रक्तापूर्ति बढ़ाता है। यह रक्त संचारण प्रेरित करता है और शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है।
सावधानी
यदि घुटनों में कोई समस्या हो तो यह आसन नहीं करना चाहिए।









































































































































































































