हिन्दी
खोज
अध्याय
विपरीत-करणी मुद्रा — – अर्ध कन्धे पर खड़े होना — ऊर्जा का नवीनीकरण

विपरीत-करणी मुद्रा

विपरीत-करणी मुद्रा —

अर्ध कन्धे पर खड़े होना — ऊर्जा का नवीनीकरण

प्रारंभिक स्थिति :
पीठ के बल लेटें।.
ध्यान दें :
पूरे शरीर पर।.
श्वास :
शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित मुद्रा में सामान्य।.

दोहराना

2-5 मिनट।

अभ्यास

  1. पीठ के बल लेटें। शरीर के साथ बाजू सीधे रहेंगे।
  2. पूरक करते हुए घुटनों को मोड़ें और टांगों और नितम्बों को ऊंचा उठायें। हाथों को कूल्हों के नीचे ले आयें जिससे नितम्बों को सहारा मिले। कोहनियां फर्श पर रहेंगी। टांगों को ऊपर की ओर सीधा उठायें। पैरों, टांगों और कूल्हों की मांसपेशियों को विश्राम दें।
  3. सामान्य श्वास लेते हुए इस स्थिति में जितनी देर तक सुविधा हो, रहें। रेचक करते हुए घुटनों को माथे की ओर मोड़ें, धीरे-धीरे नितम्बों व टांगों को नीचे लायें और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जायें।

लाभ

यह पूरे शरीर को अनुप्राणित करता है और ग्रन्थियों की सक्रियता को विनियमित करता है जिससे तनाव और उदासीनता कम हो जाती है। लेसीका संबंधी निष्क्रिय और विषैले पदार्थ की वापसी बढ़ जाती है जो सूजी हुई टांगों और रगों (नाडिय़ों) के रोगों में लाभदायक होता है। यह पेट और किडनी के अंगों को आराम देता है और इन क्षेत्रों में रक्तापूर्ति में सुधार लाता है। यह निम्न रक्तचाप के लिए लाभदायक है।

सावधानी

उच्च रक्तचाप या चक्कर आने वालों को इस आसन से बचना चाहिए।

आसन इन निम्नलिखित श्रेणियों में शामिल किया जाता है

चालू अध्याय: स्तर -3

  1. व्याघ्रासन —
  2. स्कन्धरासन —
  3. विपरीत-करणी मुद्रा —
  4. उष्ट्रासन —
  5. गरुड़ासन —
  6. वीरासन —
  7. त्रिकोणासन —
  8. एकपाद उत्थानासन —
  9. हंसासन —
  10. सूर्याय नम: -
  11. नाड़ीशोधन प्राणायाम — स्तर 3
  12. आत्म-मनन ध्यान स्तर 3