
वृक्षासन
वृक्षासन —
पेड़ - भिन्न प्रकार
- प्रारंभिक स्थिति :
- वज्रासन।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- शारीरिक क्रिया के साथ समन्वित, मुद्रा में सामान्य श्वास।.
दोहराना
3 बार।
अभ्यास
- वज्रासन में बैठें।
- गहरी साँस लें।
- रेचक करते हुए हाथों और सिर को फर्श पर इस तरह रखें कि एक समबाहु त्रिकोण बन जाये। कोहनियाँ जाँघों की ओर संकेत करेंगी।
- घुटनों को उठाएं और उनको ऊपरी बाजुओं पर रखें। पीठ यथासंभव सीधी रहेगी। शरीर का भार सिर और हाथों पर बराबर आ जाता है।
- सामान्य सांस लेते हुए इस स्थिति में, जब तक सुविधाजनक हो, बने रहें। धीरे-धीरे प्रारम्भिक स्थिति में वापस लौट आयें।
लाभ
यह आसन सिर को रक्तापूर्ति बढ़ाता है, पीठ कंधे, गर्दन और बाजुओं की मांसपेशियों को मजबूत करता है। यह एकाग्रता की योग्यता और स्मरण शक्ति को सुधारता है।
सावधानी
यह आसन उच्च रक्तचाप, ग्रीवा-रीढ़ की समस्याओं या सेरेब्रोवसकुलर डिसआर्डर्स वाले लोगों को नहीं करना चाहिए।










































































































































































































