
पद्म पर्वतासन
पद्म पर्वतासन —
कमल-पर्वत
- प्रारंभिक स्थिति :
- पद्मासन।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- सामान्य।.
दोहराना
1 बार।
अभ्यास
- पद्मासन में बैठें।
- हाथों की सहायता से घुटनों के बल आ जायें। इस स्थिति में संतुलन पर ध्यान एकाग्र करें।
- हाथों को सिर के ऊपर फैलायें जिससे कि सम्पूर्ण ऊपरी शरीर (धड़) लम्बाई में खिंच जाये एवं एकाग्रता से अपने सामने किसी नियत बिन्दु पर ध्यान दें। 1-2 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।
लाभ
यह आसन संतुलन की भावना और एकाग्र होने की योग्यता में सुधार करता है। यह श्वास प्रणाली की कार्यक्षमता को प्रोत्साहित करता है और पूरे नाड़ी-तंत्र को शान्त करता है। यह नितम्ब, पीठ, कंधे और बाजुओं की मांसपेशियों को मजबूती देता है और कूल्हों की खिसकन में कमी करता है।
सावधानी
घुटनों के जोड़ों की समस्या होने पर यह आसन नहीं करना चाहिये।














































































































































































































