
पद्म पिंडासन
पद्म पिंडासन —
दो बार बंद कमल
- प्रारंभिक स्थिति :
- पद्म सर्वांगासन।.
- ध्यान दें :
- मणिपुर चक्र और विशुद्धि चक्र पर।.
- श्वास :
- सामान्य।.
दोहराना
2 बार।
अभ्यास
पद्म सर्वांगासन में आयें और धीरे-धीरे टांगों को सिर की ओर तब तक लायें जब तक कि घुटने फर्श को कानों के पास न छू लें। पीठ को हाथों से सहारा दें। पूरे शरीर को शिथिल कर दें और इस स्थिति में लगभग एक मिनट रहें। धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें।
लाभ
यह आसन पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को खींचता है और आराम देता है। यह अवटु-ग्रन्थि, पेट के सभी अंगों और गुर्दों को प्रोत्साहित करता है। यह अस्थिर गुर्दों के लिए सहायक है। श्वास को विनियमित करता है।
सावधानी
इस आसन का अभ्यास ग्रीवा-रीढ़ की समस्या, उच्च रक्तचाप या अति सक्रिय अवटु की स्थिति में नहीं करें।













































































































































































































