
पद्म लोलासन
पद्म लोलासन —
झूलता हुआ कमल
- प्रारंभिक स्थिति :
- पद्मासन।.
- ध्यान दें :
- पूरे शरीर पर।.
- श्वास :
- सामान्य।.
दोहराना
2 बार।
अभ्यास
- पद्मासन में बैठें।
- अंगुलियों के अग्रभाग को फर्श पर शरीर से इतनी दूरी पर रखें कि जब शरीर को झुलायें तो घुटने बाजुओं को न छूयें।
- शरीर को उठायें, जिससे कि शरीर का भार सिर्फ अंगुलियों पर आ जाये। यदि यह स्थिति ठीक प्रकार बनी रह सके तो शरीर को बाजुओं के बीच 10 बार आगे और पीछे झुलायें।
- श्वास सामान्य और नियमित रूप से लेते रहें। प्रारंभिक स्थिति में लौट आयें और यह आसन एक बार और करें।
लाभ
अँगुली, बाजू, कंधा और रुंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
सावधानी
यदि इस आसन के करने से अंगुलियों के जोड़ों में दर्द होता हो तो इसे नहीं करना चाहिये।














































































































































































































