प्रारंभिक स्थिति :
ध्यान मुद्रा।

श्वास :
सामान्य श्वास लेना।

अवधि :
प्रारंभ में 10-20 मिनट, बाद में 30-60 मिनट।

अभ्यास :
आत्म-मनन ध्यान के आठ स्तरों का वर्णन आठ अभ्यास स्तरों के बाद किया गया है।

  • अपने शरीर के प्रति सचेत हों।

  • यदि आपके शरीर के भाग तनाव में हों, तो तनाव को धीरे-धीरे तब तक छोड़ते रहें जब तक कि पूरा शरीर गहराई से तनाव-मुक्त न हो जाए।

  • ध्यान-मुद्रा में अपने शरीर की पूर्ण निश्चलता को महसूस करें।